हिसार के मंगाली गांव में दो युवकों नहर में डूबे, नहाने उतरे थे दोनों युवक, नहीं हुई डूबने वाले युवकों की पहचान !
Tehalka News Hisar Two youths drowned in canal in Mangali village of Hisar
बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे युवक
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हरियाणा के हिसार में नहर में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मंगाली आए और नहर के पास बाइक रोक कर दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव में जब दोनों डूबने लगे तो राहगीरों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक ना ही तो दोनों युवकों का नहर में कोई सुराग लगा और ना ही उनकी पहचान हो पाई।
हरियाणा में सीईटी को क्वालीफाई करने की रद्द याचिका पर पुनर्विचार याचिका दायर, नोटिस जारी, 9 जून को सुनवाई
पुलिस मोटरसाइकिल के नामों के आधार पर यूको की पहचान करने में जुटी हुई है। नहर में छलांग लगाने वाले दोनों युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस दोनों युवकों को तलाशने सहित उनकी पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है। यूको की पहचान के लिए पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर व घटनास्थल पर मिले उनके कपड़ों से उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
सीएससी सेंटर पर मिलेंगी अब ओर भी सरकारी योजनाओं का लाभ
नहर में नहाने के प्रतिबंध का नहीं दिखाई दे रहा कोई असर
बकायदा सरकार व प्रशासन की तरफ से इस तरह के हादसों को रोकने के लिए नहर व रजबाहों में नहाने पर रोक लगाई हुई है। इसके लिए समाचार पत्रों व सोशल साइटों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नहरों में नहाते साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वहीं प्रशासन भी आंख बंद कर सब कुछ देखकर अनजान बना रहता है और किसी बड़ी घटना का इंतजार करता रहता है। अगर प्रशासन की तरफ से थोड़ी भी सख्ती बरती जाए तो इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks