स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा जजपा सरकार 4 साल तक सोती रही, अब उसे जगाने का नहीं भगाने का टाइम है : हुड्डा

Taja khabar Haryana BJP JJP government kept sleeping for 4 years, now is time not to wake it up but to drive it out: Hooda


प्रशासन ने सीएम आवास का घेराव करने से रोका, एसडीएम ने दिया आश्वासन

तहलका न्यूज, करनाल । 

 सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज करनाल में हरियाणा यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार 4 साल तक सोती रही अब उसे जगाने का नहीं भगाने का टाईम आ गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार भर्तियों में सीईटी क्वालीफाई करने वाले सभी युवाओं को मौका दे और सीईटी क्वालीफाई नियमों में किए गए बदलाव वापस ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा, संसद तक युवाओं की आवाज उठायेगी। अगर मौजूदा सरकार युवाओं की मांगों को नहीं मानती तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक सीईटी क्वालीफाई को मौका देने की मांग पूरा करेंगे।








 सीईटी क्वालिफाई नियमों में किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग करते हुए आज युवा कांग्रेस ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को एसडी स्कूल के पास ही रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया। बाद में करनाल के एसडीएम प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।







युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सीईटी के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शनकारी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और भाजपा भगाओ और कांग्रेस लाओ का नारा भी दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। ये जीके का सवाल नहीं, हरियाणा के युवाओं की जिंदगी का सवाल बन गया है। सरकारी पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिये कच्चे में बदला जा रहा है। तमाम भर्तियां लंबित पड़ी हुई हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं, भर्तयां अटक रही हैं या घोटालों की भेंट चढ़ रही हैं। 







biparjoy cyclone : बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद राजस्थान पहुंचा

उन्होंने ऐलान किया कि अगर मौजूदा खाली पड़े सरकारी पदों को नहीं भरती है तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती की जायेगी। सांसद दीपेन्द्र ने हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, परिमल खत्री और युवा कांग्रेस की पूरी टीम को सफल कार्यक्र म आयोजित करने की बधाई दी। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, मनिंदर सिंह शंटी, प्रो. राजेश वैध, अमति बराना, पंकज गाबा, सचिन बुढनपुर, सीईटी के छाल, डा. गीता, निपेन्द्र मान, अमरजीत धीमान सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।




पानी मांगने पर बहू ने सास को पीटा, रोहतक पीजीआई रेफर


पुलिस ने महिला की जलती चिता बुझवा कर उठाई लाश । 

Collage admission online : स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून तक रहेंगे जारी, एक विद्यार्थी पांच कॉलेज का कर सकेगा चयन


Read More News




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |