ballabhgarh Faridabad news : पुलिस ने महिला की जलती चिता बुझवा कर उठाई लाश ।
ballabhgarh Faridabad news, Police picked up dead body of woman after extinguishing burning pyre
बल्लभगढ़ (तहलका न्यूज)। फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर की आदर्श कॉलोनी में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति पर ही पत्नी की हत्या करके उसके शव को शमशान घाट ले जाकर मुखाग्नि देने का आरोप है। पड़ोसियों ने इसको लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस हरकत में आई और तिगांव रोड स्थित शमशान घाट पहुंचकर चिता बुझाकर युवती के अधजले शव को कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी पति को गिरफ्तार करके मृतका के परिजनों को बुलाया। मृतका के पिता बिजेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी सविता की शादी पहले गौच्छी के रहने वाले रवि से 2015 में हुई थी। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर के रहने वाले कृष्ण का रवि के पड़ोस में किसी के पास आना-जाना था। कृष्ण ने इसी दौरान सविता को अपने जाल में फंसा लिया, जिसके चलते उनकी बेटी का पहले पति से तलाक हो गया।
पुलिस ने महिला की जलती चिता बुझवा कर उठाई लाश ।
बिजेंद्र के अनुसार, कृष्ण ने 2018 में उनकी बेटी से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद से ही वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता आ रहा था। कई-कई महीने सविता मायके में नेहरू कॉलोनी में रहती थी। बिजेंद्र का कहना है कि कृष्ण ने ही उनकी बेटी की हत्या की है और छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks