Hansi News : सिसाय गांव में आपसी झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
Hansi News Injured person died in mutual fight in Sisai village, murder case registered
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़।
गांव सिसाय में खेत में खाल को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति 6 दिनों से हिसार के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ते हुए मौत से हार गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के परिवार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
भतीजों के साथ खेत में काम करने के लिए गया था मृतक
पुलिस को दी शिकायत में सिसाय बोलान निवासी प्रदीप ने बताया कि वह उसका ताऊ विरेंद्र व छोटा भाई जयदेव तीनों खेत में काम करने के लिए गए थे। वहां बड़े ताऊ दिलबाग का परिवार जगफूल, अजय, लड़की ज्योति व पत्नी संतोष भी खेत में काम कर रहे थे। इन सभी की नीयत उन्हें मारने की थी। उन्होंने तीनों को खेत में देखकर अचानक से हमला कर दिया। अजय और जगफूल हाथ में कस्सी व गंडासा लिए हुए थे।
पिता का बदला लेने के लिए हमला
आरोप लगाते हुए बताया कि ज्योति के पास लाठी व संतोष के पास गंडासा था। अजय ने विरेंद्र पर कई वार किए और जगफूल ने उनके हाथ पर कस्सी से वार किया। ज्योति ने भी ताऊ विरेन्द्र पर लाठी और संतोष ने गंडासे से वार किए। वह यह सभी कह रहे थे कि हम अपने पिता का बदला तुमसे लेकर रहेंगे और आरोपी गालियां दे रहे थे। वह दोनों भाई डर के मारे जान बचा कर वहां से भाग गए और इन सभी ने उसके ताऊ विरेंद्र को जमीन पर गिरा लिया और सभी मिलकर मारने लगे। राह चलते कुछ लोगों ने उनके ताऊ को छुड़वाया और फिर चारों आरोपी वहां से भाग गए।
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने कर दिया था हिसार रेफर
घायल ताऊ को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उनके शव को हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सदर थाना हांसी में जगफूल, उसके पुत्र अजय, पत्नी संतोष व बेटी ज्योति के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
इस संबंध में पुलिस सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े का मामला पहले ही मामला दर्ज है। इसमें धारा 302 और जोड़ी जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मृतक पक्ष के अजय ने वीरेंद्र, प्रदीप व जयदेव के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है।
पुलिस ने महिला की जलती चिता बुझवा कर उठाई लाश ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks