स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind news : जींद के नजदीकी गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, भिवानी जिले के युवक की शिकायत पर पति, कैथल जिले के ननदोई सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Jind news in Hindi married woman hanged herself in village near Jind, case registered against four including husband Nandoi


बड़ोदी गांव में फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता 

सवेरा न्यूज / नरेंद्र


जींद जिले के बड़ोदी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली महिला के मामले में ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद माने। इसके बाद शव का करीब 20 घंटे बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 





मायके वालों ने लगाए दहेज हत्या का आरोप

वीरवार को गांव बड़ौदी में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी पर लटका हुआ मिला था। शुक्रवार को मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालजनों पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाए। इसको लेकर दोपहर तक पंचायतों का दौर चला। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सोनू, जेठ भीम, जेठानी रिंकू और कैथल जिला के सेरदा गांव निवासी ननदोई शैलेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया । 







biparjoy cyclone : बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद राजस्थान पहुंचा

भिवानी जिले के कायल गांव के प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज

भिवानी जिले के गांव कायला निवासी प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन सुदेश की शादी जनवरी 2021 में बड़ोदी गांव निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे । 



पानी मांगने पर बहू ने सास को पीटा, रोहतक पीजीआई रेफर


इस मामले में मृतका के मायका पक्ष के लोगों आरोप लगाए थे कि ससुरालजनों ने उनकी बेटी की दहेज को लेकर हत्या की है। इस पर पुलिस ने पति सोनू, जेठ भीम, जेठानी रिंकू और कैथल जिला के सेरदा गांव निवासी ननदोई शैलेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

- सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद।




ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |