ऑटो सवार फैक्टरी कर्मी पर हमला, बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटी
Sonipat news Auto rider factory worker attacked, miscreants looted mobile and cash
बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
तहलका न्यूज सोनीपत ।
सोनीपत के गांव कबीरपुर के पास फैक्टरी कर्मी पर हमला कर ऑटो सवार दो बदमाश मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पीड़ित को बहालगढ़ से दिल्ली जाने को पकड़नी थी बस
उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव कचपुरा निवासी दलीप सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में जटवाड़ा स्थित फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। वीरवार देर शाम वह अपने घर जाने के लिए निकले थे। वह बहालगढ़ तक ऑटो में सवार हो गए। वह जिस ऑटो में सवार हुए थे उसमें चालक ऑटो को ले गया कबीरपुर, वहां ऑटो सवार दो युवकों ने की लूटपाट उनके कहने पर ऑटो चालक ट्रक यूनियन के पास से कबीरपुर बाईपास की तरफ चल पड़ा। कुछ दूर जाने पर उसने ऑटो रोक लिया। इस पर ऑटो सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उनका मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। उसके बाद घायल दलीप को सडक किनारे छोडकर भाग गए। कुछ देर बाद दलीप ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
biparjoy cyclone : बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद राजस्थान पहुंचा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। तीन महिला व चार युवक बैठे थे। महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचकर महिला ऑटो से उतर गईं। उसके बाद ऑटो में बैठे युवकों ने चालक से कहा कि उनको थोड़ी दूरी पर उतार देना ।
पानी मांगने पर बहू ने सास को पीटा, रोहतक पीजीआई रेफर

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks