स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में शराब लेने से मना करने पर मामा को सरिये से पीटा ! नारनौंद एरिया के नजदीकी गांव सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज ।

 Jind news in Hindi village near Jind, maternal mama was beaten up for refusing to take liquor


सदर पुलिस ने भानजा समेत 2 के खिलाफ किया मामला दर्ज


तहलका न्यूज जींद/ 

 शराब लेने से मना करने पर युवक को उसके भानजे और एक अन्य सरिये से पीटा। युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया । सदर थाना पुलिस ने इस मामले में गुलकनी निवासी सूरज और किनाना निवासी अंकुश उर्फ बोडी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 








किनाना गांव निवासी कृष्ण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण पत्नी और दोनों बच्चे उसकी ससुराल गए हुए हैं। इसलिए वह घर पर अकेला ही रहता है। 13 जून शाम को उसका भानजा सूरज उसके घर आया। कुछ देर बाद पड़ोसी अंकुश उर्फ बोडी भी वहां आ गया। फिर वह तीनों खाना खाकर वहीं सो गए। अगले दिन सुबह पांच बजे सूरज ने उसे उठाया और कहा कि उसने अपने दोस्त को बाइक लेकर बुलाया है। हम तीनों उसके घर गुलकनी चलते हैं। उसके बाद एक युवक बाइक लेकर उसके घर आया। फिर वह तीनों उस युवक के साथ बाइक पर बैठकर गुलकनी के लिए चल दिए।






पानी मांगने पर बहू ने सास को पीटा, रोहतक पीजीआई रेफर

 जब वह घिमाना गांव के बस अड्डे पर पहुंचे तो सूरज ने कहा कि यहां से शराब लेकर चलते हैं। उसने शराब लेने से मना कर दिया। इतने में सूरज तैश में आ गया और उससे गाली-गलौच कर बाइक से एक सरिया निकालकर उस पर हमला कर दिया। अंकुश और बाइक चालक ने उसे पकड़ लिया और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सूरज और अंकुश को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा समाचार पढ़ने के लिए दिए गए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |