स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Road Accident News Haryana : सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर सहित तीन की मौत !

 Road Accident News Haryana

ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर सब इंस्पेक्टर,  पत्नी और भाभी की मौत


तहलका न्यूज, झज्जर। झज्जर रेवाड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आया और कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण कार में सवार हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर उसकी पत्नी और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 









मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायरमेंट ग्राम जिले के नूर गुड़गांव निवासी चंद्रगुप्त अपनी पत्नी ओम पति और भाभी कौशल्या के साथ दवाई लाने के लिए रोहतक आया हुआ था। जब वह वापिस अपने गांव जा रहे थे तो झज्जर रेवाड़ी मार्ग पर गांव कुलाना के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त उसकी पत्नी ओमवती और उसकी भाभी कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। 






हरियाणा लोक सेवा आयोग पीजीटी पदों के लिए स्क्रीनिंग और सब्जेक्टिव पेपर ही लेगा, 2019 और 2022 के आवेदकों को नए सिरे से करना होगा आवेदन, अलग-अलग निकलेगा विज्ञापन  



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने गाड़ी और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जब इस हादसे की सूचना मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को दी तो उसके परिवार में मातम पसर गया और सब का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस तीनों के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में लगी हुई है।



नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी | Fraud of 5 lakhs in name of job 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |