स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने का प्रयास करने वाले दो सगे भाई काबू, पिकअप गाड़ी बरामद

 Haryana news update Two real brothers trying to steal wheat bags from grain market were caught, pickup vehicle recovered


तहलका न्यूज करनाल / सन्नी चौहान


  पुलिस चौकी सेक्टर 4 की टीम ने अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने का प्रयास करने के मामले में दो सगे भाईयों को काबू किया है और वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी को बरामद किया गया है। टीम ने संदीप उर्फ संजीव निवासी गोपी वाली गामड़ी हाल किराएदार नई अनाज मंडी सफीदों जिला जींद व सुनील उर्फ कालू निवासी गोपी वाली गामड़ी करनाल को सेक्टर 4 करनाल के गिरफ्तार किया।






पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी अलग-अलग मंडियों से सब्जी वगैरह लेकर जाने का काम करते हैं। आरोपियों ने अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर योजना बनाई की सिब्जयों के नीचे गेहूं के कट्टे चोरी करके दबाकर ले जाएंगे। जिसके बाद तीनों आरोपी सब्जी मंडी में दुकान नंबर 303 के सामने बने शेड के नीचे पिकअप गाड़ी खड़ी करके गेहूं के कट्टे चोरी करने का प्रयास करने लगे। उसी समय वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपियों को देख लिया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।






 करनाल पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 69 बी 4093 को कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात में संलिप्त तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |