युवक को डंडों से बुरी तरह से पीटा, अस्पताल में भर्ती
latest Hisar news young man was badly beaten with sticks, admitted to hospital
तहलका न्यूज हिसार
बालसमंद क्षेत्र में गाड़ी सवार चार युवकों ने गाड़ गांव के 34 वर्षीय युवक की डंडों से बुरी तरह से पिटाई करके उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल मनोज को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रायल एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट भिवानी रोहिला नौकरी करता है।
गत शाम को अपनी ड्यूटी करके अपने घर वापस जा रहा था। जब वह बालसमंद से गालड़ रोड पर बालसमंद से करीब पांच किलोमीटर नजदीक पुलिया के पास पहुंचा तो एक लाल रंग की गाडी सड़क पर खड़ी थी। जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो दो नौजवान लड़के अपने हाथ में डंडा लिए हुए थे।
उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी । इसके बाद हमलावर गाड़ी से पीछा करने लगे। हमलावरों ने अपनी गाड़ी से बाइक को टक्कर मार दी। उस गाड़ी मे से दो युवक अपने हाथ मे डंडे लिए हुए गाड़ी से बाहर निकले और उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर अन्य गाड़ी आती देख हमलावर फरार हो गए। सदर पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks