स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

latest news Hisar: कर्मचारियों ने हिसार रोड़वेज जीएम पर लगाया प्रताड़ना का आरोप |

 latest news Hisar Employees accused Hisar Roadways GM of harassment

26 जून को रोडवेज की हड़ताल की तैयारियां तेज

तहलका न्यूज हिसार


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के साथ-साथ 26 जून को की जाने वाली हड़ताल की तैयारियां भी तेज कर दी है। सांझा मोर्चा का ऐलान है कि जब तक मांगपत्र में दी गई मांगे मानकर हिसार से तब्दील किए गए दो नेताओं के तबादला आदेश रद नहीं किए जाते, तब तक न केवल आंदोलन जारी रहेगा, बल्कि हड़ताल बढ़ भी सकती है।









हिसार डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ चल रहा धरना व प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

 रोडवेज सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने यह ऐलान हिसार में चल रहे धरने पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किया। धरने की अध्यक्षता मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सुधीर अहलावत, अजय दुहन एवं अरूण शर्मा ने सयुंक्त रूप से की। जबकि नरेंद्र सोनी एवं नरेंद्र खरड ने संचालन किया। सांझा मोर्चा नेताओं ने बताया कि 20 जून से पूरे प्रदेश में डिपो स्तर पर सांझा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से टीमें बनाकर 26 जून की एक दिन की सांकेतिक हड़ताल बारे रणनीति से अवगत करवाया जाएगा। दूसरी ओर हिसार में डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ चल रहा धरना व प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा।





हरियाणा में प्ले स्कूल होंगे बंद ?  

                                            

 इस अवसर पर वरिष्ठ सांझा मोर्चा सदस्य रमेश श्योकंद, सुधीर अहलावत, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग हुड्डा, चेयरमैन रामसिंह बिश्नोई, डिपो प्रधान राजबीर दुहन, अरुण शर्मा, अजय दुहन, सुरेश स्याहड़वा, डिपो सचिव सलीम सरसौद, सुरेश मलिक, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।





ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |