हिसार सेंट्रल जेल में झगड़ा, कई बंदियों ने मिलकर नारनौंद के बंदी को पीटकर किया घायल
Latest Hisar news Quarrel in Hisar Central Jail, many prisoners together beat and injured Narnaund prisoner
घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया
तहलका न्यूज हिसार
यहां की सेंट्रल जेल में कुछ बंदियों ने मिलकर एक हवालाती को हमला करके घायल कर दिया। जेल वार्डन व अन्य ने बड़ी मुश्किल से उनके चुंगल से छुड़वाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल में बंद हवालाती नारनौंद क्षेत्र के गांव का रहने वाला है।
जेल के ब्लॉक नंबर 12 के कमरा नंबर 2 में बंद हवालाती सुशीम, राहुल तथा अन्य हवालाती बंदी आशीष, पवन, प्रेम व रमन ने मिलकर जिले के पेटवाङ निवासी हवालाती बंदी राहुल पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन्होंने किसी नुकीली वस्तु से राहुल को चोट पहुंचाने की कोशिश भी की। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डन सतवीर व अन्य हवालाती बंदियों ने बीच-बचाव करके राहुल को छुड़वाया और उसे इलाज के लिए जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया।
इसके बाद जेल चिकित्सा अधिकारी की सिफारिश पर हवालाती बंदी राहुल को जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में उपचाराधीन राहुल ने हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks