स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट दो आरोपितों के खिलाफ केस

 Haryana news latest Case against two accused of assaulting bank employees

लोन की किस्त के पैसे देने के बहाने महिला ने बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को घर पर बुलाया था


तहलका न्यूज महम l


पंजाब नेशनल बैंक की महम शाखा के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में महम पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोन की किस्त के पैसे देने के बहाने एक महिला ने बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को घर पर बुलाया था। यहां पर पहले से ही लठ लेकर तैयार बैठे एक पुरुष व महिला ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बैंक कर्मचारियों ने इसकी वीडियो बना ली थी। बैंक कर्मचारियों ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दी है।






महम थाने में दी शिकायत में पीएनबी महम शाखा के मैनेजर विजेंद्र ने बताया कि महम के गोयत पान्ना निवासी विमला पत्नी रण सिंह ने उनके बैंक से लोन लिया था । वह लोन के पैसे नहीं भर रही थी। जिस वजह से बैंक के कर्मचारी उससे फोन पर संपर्क कर रहे थे। महिला ने फोन करके उनको भराण रोड पर किसान कॉलेज के पास एक मकान पर बुला लिया। जहां पर संगम वाटिका लिखा हुआ है। उसने एक गाड़ी हायर की। उसके बाद वह अपने कर्मचारियों के साथ महिला द्वारा बताए गए पते पर पहुंच गए।










यह घटना बुधवार की है। उनके साथ ऋण वसूली के लिए बैंक के कृषि अधिकारी महेश कुमार व बैंक कर्मी नवीन कुमार गए थे। जैसे ही वे वहां पर पहुंचे तो महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। बैंक मैनेजर विजेंद्र ने बताया कि महिला ने उसका गला पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहां पर मौजूद व्यक्ति एच एस अहलावत लाठी मारने लगे । बैंक के कृषि अधिकारी महेश कुमार ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। दोनों आरोपितों ने कहा कि उनकी यहां पर आने की हिम्मत कैसे हुई। आइंदा यहां पर आए तो उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दोनों ने बैंक के कार्य में बाधा डाली है। इन दोनों से बैंक कर्मचारियों की जान को खतरा है। बैंक मैनेजर ने महम के नागरिक अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया है। मेडिकल रिपोर्ट में चार जगह पर चोट निशान अंकित हैं।



Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |