स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कारनामा : बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे से निकला रजबाहा

 Hansi news : Feat: Rajbaha came out from under power transformer


■ भारतीय किसान यूनियन ने कार्यकारी अभियंता को दी चेतावनी

तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़

हांसी। गांव गगन खेड़ी में सिंचाई विभाग द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे से रजवाहा निकालने की भारतीय किसान यूनियन ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर हटवाने या रजबाहे को बिजली ट्रांसफार्मर के दूर से निकालने की मांग की है। समस्या का जल्द समाधान नहीं किए जाने पर किसान यूनियन ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय में धरना शुरू किए जाने की चेतावनी दी है।










भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप खरड़ ने बताया सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार ने मिलीभगत करके बिजली ट्रांसफार्मर के दोनों खंभों के बीच से रजबाहे का निर्माण कर डाला। जिससे किसी भी वक्त वहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान रणधीर मिलकपुर, बरवाला ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, जिला महासचिव प्रवेश राजली, सुभाष बाल्मिकी, सरपंच रमेश शेरावत, शिवलाल राजली, किशन राजली, दलबीर खरड़ व रामकिशन भगाना आदि मौजूद थे।



Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |