जींद के पास मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Jind news Hindi : Dead body of old man found near Jind, fear of murder
■ मृतक की हत्या कर कपड़े बदलने का लगाया आरोप
■ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला ।
गांव शामदों के निकट वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की हत्या कर शव को सड़क पर रखा गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ी तलोडा निवासी दलबीर (61) बुधवार सुबह घर से निकला था। वीरवार को दलवीर का शव गांव शामदों और पेगां के बीच सड़क पर पाया गया। शव की सूचना मिलने पर परिजन तथा अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह मे रखवा दिया है।
दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर था दलबीर
थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दलबीर दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर था और अविवाहित था 28 जून को दलबीर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लोटा । वीरवार को उन्हें सूचना दलबीर का शव शामदों के निकट पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंच शिनाख्त की। सतबीर ने जो कुर्ता व पायजामा घर से जाते समय पहना था. वह उसके शरीर पर नहीं था। किसी दूसरे का कुर्ता व पायजामा उसको पहनाया हुआ था। उसका भाई जो चप्पल पहनता था वह भी नहीं थी। लाश के पास जूती पड़ी थी जोकि उसके भाई की नहीं थी। इसके साथ ही दलबीर के सिर व आंख पर चोट लगी हुई है। उनकी गांव में धर्मपाल यादव के साथ चुनावी रंजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मपाल परिवार ने किसी गाड़ी चालक से मिलीभगत कर उसके भाई की हत्या की है और फिर शव को सड़क पर फेंक दिया। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद कैथल मार्ग पर गांव शामदो के पास सडक़ पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक की पहचान पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव तलोडा खेड़ी निवासी दलबीर के रूप में हुई। दलबीर के भाई सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दलबीर मंदबुद्वि था और वो अज्ञात परिस्थितियों में गांव से लापता हो गया था। वहीं सतबीर ने बताया कि जो कपड़े मृत अवस्था में दलबीर पहने हुए है वो कपड़े दलबीर के नहीं है तो पुलिस के शक का दायरा बढ़ गया और पुलिस ने तत्परता से कारवाई करते हुए मौके पर खड़ी मिली बोलेरो गाड़ी की जब छानबीन की। पुलिस पूछताछ की तो वारदात को कबूल कर लिया कि उसने किस बेरहमी के साथ दलबीर की हत्या कर शव को अपने कपड़े पहनाकर सडक़ के बीच में लेटा दिया ताकि वाहन उसको कूचल दें और शव की शिनाख्त ना हो


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks