स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कंडक्टर ने ड्राइवर से की लूट, सहयोगी को किया गिरफ्तार, आरोपित फरार

 Hansi news conductor robbed driver, arrested associate, accused absconded


तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।  गांव कोथ खुर्द के पास गाड़ी के ड्राइवर से गाड़ी का कंडक्टर व उसका साथी नकदी व मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। मिर्चपुर पुलिस चौकी ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, पुलिस गाड़ी के कंडक्टर की गिरफ्तारी को लेकर उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 









राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव धन्नासर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने कैंटर में राजस्थान के नौहर से जौ भरकर उचाना लेकर जा रहा था । कि रास्ते में मिर्चपुर व कोथ कलां सड़क मार्ग पर उनकी गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी के कंडक्टर हनुमानगढ़ जिले के गांव निठराना निवासी विकास नायक को सामान लेने के लिए गांव में भेजा तो वह काफी देर तक नहीं आया। शाम को वो किसी अनजान व्यक्ति के साथ उसके पास पहुंचा और कहा कि तुम हमारे साथ गांव में चलो खाना खाकर वहीं पर सो जाएंगे । तो ड्राइवर मुकेश ने मना कर दिया कहा की वो गाड़ी के पास ही रहेगा। उसके बाद रात को करीब नौ बजे दोनों फिर उसके पास पहुंचे और उसके साथ छीना झपटी करके 10500 रुपए व मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए।









इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव को खुर्द के सुरेंद्र को शक के आधार पर शराब के ठेके से हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4300 रुपये बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी का कंडक्टर विकास बाकी पैसे और मोबाइल फोन लेकर यहां से फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान सुरेंद्र निवासी कोथ खुर्द के रूप में हुई ।


Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |