Narnaund News : युवक का शव सिसाय माइनर में मिला, हत्या के आरोप से आहत युवक ने निगला जहरीला पदार्थ
Narnaund News : Dead body of youth found in Sisai Minor, hurt by murder charges, swallowed poisonous substance
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़
नारनौंद क्षेत्र के एक युवक का शव पुलिस ने सिसाय माइनर से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया तो परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसके ही दोस्त पर लगाते हुए कहा कि उसके दोस्त ने हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। इसकी भनक लगते ही मृतक युवक का आरोपित दोस्त आहत हो गया और उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज मेें भर्ती करवाया गया है।
नारनौंद के वार्ड 12 निवासी सुनील ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वो गाड़ी चालक है और उसका छोटा भाई 35 वर्षीय राजेश पड़ोस के ही अनिल के साथ मिलकर कारपेंटर का कार्य करता था। सुनील ने बताया कि 28 जून को राजेश और अनिल काम करने के लिए पास के ही गांव बुडाना में गए थे। जब देर रात तक राजेश घर नहीं पहुंचा तो वो उसके बारे में पूछने के लिए अनिल के घर पर चला गया। वहां पर उनकी स्कूटी खड़ी हुई थी और अनिल भी घर पर ही मौजूद था। जब उसने राजेश के बारे में अनिल से पूछा तो वो हक्का बक्का रह गया और कुछ देर बाद बोला कि अनिल चितंग नहर पर ब्राहम्णों वाले पुल पर नहा रहा है। लेकिन वीरवार को राजेश का शव सिसाय माइनर से बरामद हुआ तो इससे विचलित होकर अनिल ने सेल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि काम करने के बाद वो दोनों नहर पर नहाने के लिए गए थे। कुछ देर नहाने के बाद वो घर चलने के लिए राजेश से कहने लगा तो राजेश ने कहा कि तुम चले जाओ में अभी ओर कुछ देर नहर में ही रहूंगा ताकि गर्मी दूर हो जाए। तो वो घर आकर सो गया। रात को राजेश के परिजन उसके घर पर आए और उसने सारी बात बता दी थी। जब सुबह तक भी राजेश नहीं आया तो राजेश के परिजन फिर से उसके पास आए और उसको डरा धमका कर और थप्पड़ मारकर पूछताछ की तभी उसने वही बातें बताई। उसके बाद उसके परिजन उसे पुलिस थाने में भी लेकर गए थे। जब उसने सोशल मीडिया पर राजेश के शव को देखा तो वो विचलित हो गया और घर पर आकर सेल्फास की गोलियां निगल ली। इसकी सूचना मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Google News
इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि माइनर से युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर उसके दोस्त पर हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। मौत किन कारणों से हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks