पांच साल झेलनी पड़ेंगी भीषण गर्मी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक का दावा |
weather update News Today Severe heat will have to be faced for five years, claims of internationally renowned scientist
अगले पांच वर्ष होंगे अब तक के सबसे गर्म साल: डॉ. ढींडसा
तहलका न्यूज सिरसा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने कहा कि आने वाले 5 वर्ष अब तक के सबसे गर्म वर्ष होंगे। यह ग्रीन हाऊस गैसों एवं प्राकृतिक आपदा एल-नीनो के का परिणाम होगा। मौसम विज्ञान संगठन के अनुमान के अनुसार 2023 से 2027 तक तापमान में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड से 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है जोकि 1850 से 1900 तक की औसत से अधिक है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का यह भी अनुमान है कि 2023 से 2027 के बीच वैश्विक तापमान औद्योगिक क्रांति पूर्व की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक होगा। आने वाला कम से कम एक वर्ष ओर शायद सभी पांचों वर्ष अब तक के सबसे ज्यादा गर्म वर्ष सिद्ध होंगे।
डॉ. ढींडसा ने कहा कि यह किसी भी हालत में पेरिस समझौते में कहे गए 1.5 डिग्री के स्तर से नहीं बढ़ेगा। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि वैश्विक तापमान उससे कुछ अधिक होगा जिसकी मानव जाति आदी है। डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने कहा कि तापमान में यह वृद्धि जलवायु परिवर्तन एवं इंसानी विश्व गतिविधियों के मिले-जुले परिणाम स्वरूप होगी। इस वृद्धि का प्रभाव न केवल मनुष्य जाति पर बल्कि पशु- पक्षियों एवं पेड़-पौधों पर भी पड़ेगा। इस वृद्धि के कारण विभिन्न फसलों की उपज भी कम हो सकती है। फसलों में कई प्रकार की कीटजनित बीमारियां लग सकती हैं और कुछ देशों में खाद्यान की कमी भी हो सकती है। सुझाव दिया कि जलवायु परिवर्तन को कुछ कम करने के लिए हमें डीजल की खपत कम करनी होगी। पेट्रोल व डीजल के ज्वलन के कारण वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है जोकि जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा यदि हम सप्ताह में एक दिन पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों का प्रयोग न करें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks