हिसार जिले के गांव में पांच घरों में चोरी, 40 तोले सोना, लाखों की , नकदी ले उड़े बदमाश
Tehalka news Hisar Theft in five houses in village of Hisar district, 40 tola gold, cash worth lakhs
■ चिड़ौद गांव में 5 घरों में चोरी व लूटपाट की वारदात
युवक पर हमला कर हवा में हथियार लहराते हुए बदमाश फरार
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
गांव चिड़ौद में बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक साथ 5 घरों में चोरी तथा लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों करीब 40 तोले सोना तथा पौने चार लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। एक युवक उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तो बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। बाद में बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
शनिवार रात बदमाश जेजेपी के जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद के आवास का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और सामान खंगाला, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर दलीप के घर छत के रास्ते से आए और कमरे के अंदर रखी 70 हजार रुपये की नकदी तथा 5 तोले सोने के जेवर चुरा ले गए। अगला निशाना मेवा सिंह के घर को बनाया। संदूक का ताला तोड़ा तोड़कर 70 हजार रुपये और पांच तोले सोने के आभूषण व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। फिर सेवानिवृत कर्मचारी रमेश पंडित के घर से 60 हजार रुपये की नकदी और चार तोले सोने के जेवर चुरा लिए।
बदमाश से भिड़े पिता-पुत्र
चोर गांव के अजमेर श्योराण के घर में घुसे। इस दौरान घर के ही एक दूसरे कमरे में कंप्यूटर पर काम कर रहे अजमेर के बेटे सुधीर ने आवाजें सुनी और बोला कौन है। कोई जवाब नहीं मिला तो सुधीर ने जाली वाला गेट खोला गेट खोलते ही एक बदमाश ने तेजधार हथियार से वार किया व गेट बंद कर फरार हो गए। उसने अपने पिता अजमेर को उठाया। दोनों ने भाग रहे 4 बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घर से करीब 28 तोले सोना, 30 तोले चांदी के जेवर, एक लाख 61 हजार रुपये की नकदी, 500-500 रुपये की 15 नोटों की माला ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाश एक कार में बैठकर गांव में आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ दूरी पर खेत में बैठकर चोरी के माल का बंटवारा किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks