सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल दे रहे हैं हादसों को न्यौता |
Tehalka News Karnal Electric poles standing in middle of road are inviting accidents.
तहलका न्यूज, करनाल
असंध गांव को शहर : से जोड़ने के लिए सरकार सड़कों के नवीनीकरण का काम युद्ध स्तर पर करा रही है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह लापरवाही उपलाना से चौड़ा गांव को जोड़ने वाली 18 फिट चौड़ी सड़क पर देखने को मिली।
लोक निर्माण विभाग विभाग द्वारा करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण का काम किया गया। सड़क 12 फुट चौड़ी थी, जिसे अब 18 फिट कर दिया गया है। लेकिन सड़क के बीच में ही बिजली के पोल लगे हैं जो किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहे है। ग्रामीण जयकिशन, रामरूप, गोपाल, रामपाल, सोमबीर आदि ने बताया कि रात के समय सड़क पर आने जाने में परेशानी आती है। सड़क के बीच में ही पोल खड़े हैं जो कई बार बिल्कुल सामने आने पर ही दिखाई देते हैं। यह विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
पीडब्लूडी एसडीओ अनिल दहिया ने बताया कि विभाग द्वारा इसके पैसे जमा करवा दिए गए है। जल्दी ही पोल शिफ्ट हो जाएंगे। वह पिछले करीब दस दिन से विभाग के काम से वहार गए हुए थे। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ दिनेश नैन ने बताया कि सब काम पूरा हो चूका है जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
पहले भी हो चुके हादसे
ग्रामीणों ने कहा कि पहले कई बार हादसे हो चुके हैं। कई परिवारों के चिराग भी बुझ चुके हैं। बिजली विभाग व पीडब्लूडी की लापरवाही की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks