मख़ड नहर में नहाने गए युवक का नहीं मिला शव, स्वजन बोले धक्का देकर डुबोया
Tehalka News jind dead body of young man who went to bathe in Makhad canal was not found, relatives said pushed and drowned
परिजनों ने दो युवकों पर बार-बार बयान बदलने के लगाए आरोप, हत्या का केस दर्ज करने की मांग
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
गाँव मखंड में नहर में डूबे श्याम नगर के दिलशाद का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को स्वजन उचाना धाने में पहुंचे और कालोनी के दो युवकों पर साजिश नहर में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने बताया कि आरोपित युक्क कभी कहते हैं कि सेल्फी लेते समय नहर में गिरा है और कभी कहते हैं कि नहाने के लिए नहर में उत्तरा था तो वह गया। स्वजनों ने हत्या का केस दर्ज करके युवकों से पूछताछ करने की मांग की है।
श्याम नगर निवासी मां महमा व चाचा अजमेर ने बताया कि दिनशद मेन बाजार में कपड़ों की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को कालोनी के ही साहिल व अजय ने उसे मखंड नहर पर बुलाया। आरोपित दुकान से दिलशाद को अपने साथ लेकर गए।
तीन दिन से आरोपित लगा रहे थे घर के चक्कर
दिलशाद की मां महमा ने बताया कि आरोपित युवक तीन-चार दिन से कर के चक्कर काट रहे थे। जब दिलशाद घर नहीं मिलता तो आरोपित वहां से चले जाते थे। शुक्रवार को भी आरोपितों ने दिलशाद को बुलाने के लिए पहले तो वाट्सएप पर लोकेशन भेजी थी, लेकिन बाद में उसको अपने साथ लेकर गए हैं। इसलिए आरोपित की गतिविधि संदेह में है, इसलिए उनसे कड़ाई से पूछताछ की जाए ते मामला खुल सकता है।
उचाना थाने में पहुंचे युवा दिलशाद के परिजन
आधा किलोमीटर में सर्च अभियान चलाने के लिए मांग रहे 12 हजार
दिलशाद के चाचा अजमेर ने बताया कि उनका परिवार गरीब है और मजदूरी करके ही पालन पोषण करते है। नहर में डूबे दिलशाद की तलाश के लिए गोताखोरों से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने आधा किलोमीटर में सर्व अभियान चलाने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की, लेकिन इतने रुपये देने में सक्षम नहीं है। इसलिए प्रशासन ही अपने स्तर पर उसकी नहर में करें।
अमन ने घर जाकर मां को बताया कि दिलशाद नहर में डूब गया
अजमेर के अनुसार देर शाम को आरोपित साहिल व अजय ने उनके घर के सो अमन के पास फोन किया कि दिलशाद नहर में छू गया है। इसके बाद अमन उनके घर पर आया और उसने पूछा कि दिलशाद कहां पर है? उसको मा महमा ने बताया कि वह दुकान पर गया हुआ है। इस पर उसने बताया कि दिलशाद मडगांव के पास नहर में डूब गया।
नशे की हालत में नहर में दिया धक्का
अजमेर ने आरोप लगाया कि युवक साहित व अजय ने शराब पी रखी थी और उन्होंने नशे की हालात में चक्का देकर उसको नहर में डुबोकर हत्या की है जब मौके पर जाकर युवकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि सेल्फी लेते हुए वह नहर में गिरा है। जब दिलशाद नहर में नहाने के दिलशाद का फोन मांगा से आरोपित युवकों ने जानकारी नहीं होने की बात कही, लेकिन फोन उनकी जेब से ही मिला और पूरे य की डिलीट किया हुआ था और उसकी चप्पलों को भी छुपाया हुआ था।
नहर का पानी करवाया कम, शव मिलने के बाद होगी कार्रवाई
उचाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है। पीछे से नहर का पानी कम करवाया है और पानी कम होने में समय लगेगा। फिलहाल स्वजनों को बताया है कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर नहीं मिले कपड़े
शिकायत के अनुसार थे ही देर के बाद आरोपितों ने कहा कि दिलशाद नहर में नहाने के लिए उतरा तो वह डूब गया। स्वजनों का कहना है कि अगर लिए उतरता तो उसके पकड़े मौके पर मिलने चाहिए थे लेकिन वह नहीं मिले। इसलिए आरोपित ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks