नारनौंद मॉडल स्कूल में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सुभाष चन्द्र बोस सदन ने मारी बाजी |
Tehalka News Quiz competition was organized in Narnaund Model School, Subhash Chandra Bose Sadan won
सभी विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मनित
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता से न केवल बच्चों का बौद्धिक ज्ञान बढ़ता है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उक्त शब्द प्रमुख समाजसेवी व मुख्यातिथि दिनेश व्यास ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद में आयोजित क्विज कम्पीटिशन के अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन हर विद्यालय में होना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने सभी विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्विज मास्टर अजय लोहान ने बताया कि विद्यालय में हरियाणा की सामान्य ज्ञान पर आधारित एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। क्विज कम्पीटिशन में हरियाणा की राजनीति, स्पोर्ट्स, इतिहास, भूगोल, हरियाणा की कला व संस्कृति, पिक्चर राउंड व हरियाणवी म्यूजिक राउंड सहित 7 राउंड करवाए गए। जिसमे सुभाष चन्द्र बोस ग्रुप की अंजली लोहान, पिंकी व दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप के धर्मजीत, अभिनव व अमित ने दूसरा व आजाद सिंह व रविन्द्र नाथ टैगोर ग्रुप की गरिमा निशा व आँचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रथम स्थान की टीम को 15 सौ रुपए, दूसरी टीम को 12 सौ व तीसरे नम्बर पर रही टीम को नो सौ रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जोधा सिंह, लीलू राम व नीरज कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई वहीं सतीश कुमार स्कोरर रहे।
विद्यालय प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी डॉ राजेश कुमार, एसएमसी प्रधान कृष्ण कुमार, सतबीर सिंह, संजय कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र, रोहित सिंह, रीना, अंजना, रानी, ममता, राजबाला, विनीता, पूनम व कीमती आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks