हिसार पुलिस ने सर्च अभियान चला 54 अरेस्ट वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार |
Tehalka News Hisar police launched search operation, arrested 54 arrest warrant accused
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
शनिवार को हिसार पुलिस ने ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जो जमानत होने के बाद न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथियों पर हाजिर नही हो रहे है व जिनके खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा अरेस्ट वारंट जारी हो चुके है। इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक टीमें शामिल रही।
इस अभियान के दौरान हिसार पुलिस के सभी थानों, चौकियों, अपराध यूनिटों से पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनमे थाना प्रभारी सहित कर्मचारी शामिल हुए। आज सुबह पुलिस टीमों ने एक साथ आरोपियों के ठिकानों तलाशी कर नियमानुसार कार्रवाई करे हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने जिनके खिलाफ अदालत से अरेस्ट वारंट जारी था और ये अदालत में पेश नही हो रहे थे। इसलिए पुलिस ने अरेस्ट वारंटियों के खिलाफ एक स्पेशल अभियान चलाया और 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस अभियान के दौरान थाना शहर हिसार में 9, एचटीएम में 6, अर्बन एस्टेट में 4, सदर हिसार में 4, बरवाला में 2, उकलाना में 6, आदमपुर में 5, अग्रोहा में 7, सिविल लाइन और आजाद नगर में 1-1 अरेस्ट वारंटी गिरफ्तार किए गए है। इसके साथ ही हिसार पुलिस की अपराधिक यूनिटों सीआईए ने 1, स्पेशल स्टाफ ने 2, नशा निरोधक टीम ने 3 और पीओ स्टाफ ने 3 अरेस्ट वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए है।
*हिसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेन ड्राइविंग और ओवर स्पीड ड्राइविंग के लेकर चलाया गया स्पेशल जागरूकता अभियान।*
यातायात नियमों, लेन ड्राइविंग और ओवर स्पीड ड्राइविंग को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस हिसार ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की मुख्य सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस हिसार ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और हादसों में कमी करने के लिए लेन ड्राइविंग, ओवर स्पीड ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
हिसार ट्रैफिक थाना प्रभारी ने कहा कि भारी वाहन अलग से अपनी लेन में चले व हल्के वाहन वाहन अलग अपनी लेन में चले। दाहिनी ओर हल्के तेज गति के वाहन और बाई ओर भारी वाहन चलें। वाहन चालक ओवर स्पीड ड्राइविंग से बचे। इससे सड़क हादसों में कमी आयेगी और ट्रैफिक की सुगमता से चलता रहेगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। सड़क यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर स्पीड और लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से देर भली होती है ,स्पीड लिमिट में चलने से हमारे खुद के साथ दूसरे भी सुरक्षित रहते है। हर दिन न जाने कितने ही एक्सीडेंट या दुर्घटनाएं मात्र ओवरस्पीड और गलत तरीके से ड्राइविंग करने से होती हैं। सड़कों पर गाड़ी चलाने को लेकर ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। हमे इनका पालन करना चाहिए। अभियान के दौरान ओवर स्पीड और लेन ड्राइविंग के साथ ट्रैफिक के नियमों की अनदेखी करने वालो पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 152 वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही लेन ड्राइविंग से संबंधित 16 और ओवर स्पीड से संबंधित 22 वाहन चालकों के चालान किए गए ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks