अवैध कालोनियों पर जिला योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई
Tehalka News : Hisar news today District planning department took action on illegal colonies
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
अग्रोहा में अवैध रूप काटी गई कालोनियों में शुक्रवार को जिला योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जहाँ करीब पांच घंटे चली कार्रवाई में जिला योजनाकार विभाग द्वारा कालोनी की सारी सड़कों को उखाड़ दिया गया और नींव भरे प्लाटों को ध्वस्त कर दिया गया। जिला यजनकार अधिकारी ने बताया कि अग्रेहा के मीरपुर से नंगला रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास साढ़े पांच एकड़ में अवैध रूप से काटी गई कालोनी में कार्रवाई की गई। जिला योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने लोगों को चेताते हुए कहा कि अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदकर अपने पैसे की बर्बाद न करें, केवल वैध कालोनियों में प्लाट, मकान खरीदें।
आगे भी करेंगे कार्रवाई अवैध कालोनियों में योजनाकार विभाग द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला योजनाकार अधिकारियों ने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति प्लाट लेता है, तो सबसे पहले उसे कालौन के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। डीटीपी विभाग के कार्यालय से कोई भी व्यक्ति किसे भी वैध या अवैध कालोनी के बारे में जानकारी ले सकता है।
अवैध कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए करें आवेदन
अवैध कालोनियों को वैध कराने का मौका सरकार द्वारा दिया गया है। जहां अब डेवलपर, कालोनाइजर रेजिडेंट वेलफेयर के साथ कोआपरेटिव सोसाइटी भी अवैध कालोनियों को वैध करा सकती है। सरकार द्वारा उन्हीं कालोनियों को वैच किया जाएगा, जिनका प्रस्ताव समितियों द्वारा भेजा जाएगा, आवेदन आने के बाद नियमों को पूरा करने वाली कालोनियों को किया जाएगा। अवैध कालोनियों को च करवाने को लेकर विभाग ने सरकार की अधिसूचना अनुसार अवैध कालोनियों के आवेदन मांगे है।
कालोनियों को रेगुलर के लिए पहुंचे आवेदन
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अवैध कालोनियों को रेगुलर करने की योजना से लोगों में उत्साह का माहौल बना है। और अपनी कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए जरूरी कागजातों सहित आवेदन जमा करवा दिए गए है अग्रोहा की कालोनी जिनमें गणपति कृष्ण, हेतराम नगर, जय दुर्गा आदि काले नियों को रेगुलर करवाने के लिए आवेदन जमा हो चुके है। विभाग द्वारा आए हुए आवेदन की जांच पड़ताल कर शीघ्र ही इन कालोनियों को रेगुलर किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks