स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मंत्री के ड्राइवर के बेटे के नाम से मांगी गई थी राम चाट भंडार के मालिक से रंगदारी

 Tehalka News : Hisar News Today Extortion was sought from owner of Ram Chaat Bhandar in name of minister driver son



तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया, पिस्तौल व कारतूस बरामद

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

राजगुरु मार्केट में राम चाट भंडार पर 10 करोड़ की रंगदारी मांग कर जिसके नाम से दहशत फैलाई गई। वह हिसार के एक मंत्री के ड्राइवर का बेटा निकला। हालांकि ड्राइवर ने अपने बेटे की आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे अपने परिवार से बेदखल किया हुआ है।


इस बारे में ड्राइवर ने सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी। गौरतलब है कि सीआइए पुलिस टॉम ने राजगुरु मार्केट स्थित राम चाट भंडार संचालक से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह वारदात अनिल हिंदवानिया के कहने पर की है। अनिल हिंदवानिया को उसके पिता बेदखल कर चुके हैं। उस पर करीब आठ मुकदमे दर्ज है। वहीं पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपितों से मोटरसाइकिल और मोबाइल किया जाएगा। 






आरोपितों से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किए जाएंगे। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कैमरी निवासी तरुण के नाम है। वारदात के बाद आरोपित जहां-जहां गए थे, इन्हें वहां ले जाकर निशानदेही करवाई जाएगी। सीआइए टीम इस मामले में जुड़े अन्य आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।





शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार किए गए सेक्टर 9-11 निवासी नसीब कैमरी निवासे तरुण और टोहाना निवासी जोगिंद्र उर्फ जस्सी को अदालत में पेश किया जहां से तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि तीनों दोस्त है। अनिल और नसीब ने पिस्तौल देकर और खुद ही रंगदारी की चिट्ठी लिखकर हिसार राम चाट भंडार पर भेजा था। पूरी यजन अनिल हिंदवानिया ने बनाई श्री अनिल के कहे अनुसार उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। 





आरोपितों पर दर्ज है चार लाख लूट का केस

आरोपितों में नसीब व कैमरी के संदीप उर्फ दीपा पर बरवाला में भी चार लाख लूट का केस दर्ज है। वहीं 16 मई को नीच के जीजा के भाई से मारपीट का केस भी इन पर दर्ज है। इस मामले में मुकदम दर्ज किया जाना है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपित 7वीं 8वीं तक पढ़े है। मामले में जाय अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि राम चाट भंडार से रंगदारी मांगने के मामले में जांच की तो पता लगा कि मुख्य साजिशकर्ता गांव हिंदवान निवासी अनिल है। अनिल ने नसीब, तरुण, जोगिंदर उर्फ जस्सी और कैमरी रोड निवासी संदीप उर्फ दीप के साथ मिलकर राम चाट भंडार संचालक को जान से मारने की धमकी दे 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |