Hansi Crime News Today : हांसी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना |
Tehalka News : Hansi Crime News Today :
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
अज्ञात चोरों ने न्यू आदर्श नगर में स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 50 इंच एलईडी व 80 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसएफएल टीम के साथ ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोदी शिकायत में न्यू आदर्श नगर निवासी गजराज यादव ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पड़ोसियों को घर पर नजर रखने के लिए कहा था। गुरुवार शाम को उनके पड़ोसी जब घर पर गए तो उन्होंने देखा कि वहाँ एलईडी टीवी गायब है, जिसके बाद देखा के अंदर अलमारी भी खुली हुई है और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने मकान मालिक गजराज यादव को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने फोन पर ही उन्हें अन्य जगहों पर चेक करने के लिए बताया तो पता लगा कि मकान में चोरी हुई है। बरामद हुआ।
26 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
हांसी जिले भर में नशे के : खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआइए वन हांसी की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान कुलबीर वासी मसूदपुर के रूप में हुई है। जोकि अपनी गाड़ी आई 20 एचआर 21 पी 4431 से जा रहा था। सीआइए वन की टीम को मुखबिरी मिली की उपरोक्त गाडी में नशीला पदार्थ है जिसको रोककर पूछताछ की तथा मौके पर संजय कुमार सीनियर लेक्चरर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 26 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली थी और आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks