सप्लायर नेपाल से 5 लाख की कीमत की अफीम हांसी लेकर आ रहा था मादक पदार्थ, भिवानी सीआईए ने किया काबू
Tehalka News : Haryana News hindi today Supplier was bringing opium worth Rs 5 lakh from Nepal, Bhiwani CIA caught it
आरोपी की गाड़ी से 5 लाख की कीमत की एक किलो अफीम व 50 हजार की कीमत की 510 ग्राम चरस बरामद की है।
भिवानी (तहलका न्यूज)।
भिवानी सीआईए प्रथम ने 5 लाख की कीमत की एक किलो अफीम व 50 हजार की कीमत की 510 ग्राम चरस सहित एक आरोपी काबू किया। आरोपी यह नशाला पदार्थ नेपाल से लाया था तथा हांसी में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रथम के एएसआई प्रीतम मुंढाल पर गश्त पर थे। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दिल्ली नंबर की गाड़ी में रोहतक की तरफ से आ रहा है, जिसकी गाड़ी में नशीला पदार्थ है। पुलिस टीम ने मुंढाल में नाकाबंदी करके सूचना के आधार पर एक दिल्ली नंबर की गाड़ी को रुकवाया गया। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस टीम को गाड़ी चालक की सीट के नीचे से दो नशीले पदार्थ की पॉलिथीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना मामला दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हांसी निवासी कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हांसी निवासी प्रदीप, जो फिलहाल नेपाल में रहता है, उसके कहने पर नेपाल से अफीम लेकर चला था। उन्होंने बताया कि वह नेपाल से एक किलो अफीम व 510 ग्राम चरस हांसी ला रहा था। इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks