स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बंद मकान से घरेलू सामान चोरी में मामले में आरोपी गिरफ्तार |

 Hisar crime news theft


तहलका न्यूज, आदमपुर/ हरीश 

     थाना आदमपुर पुलिस ने जवाहर नगर, मंडी आदमपुर स्थित बंद मकान से घरेलू सामान चोरी के मामले में दो आरोपियों मंडी आदमपुर निवासी सुनील और राहुल को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 293 दिनाक 24.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 







     थाना प्रभारी ने बताया कि थाना आदमपुर में जवाहर नगर निवासी गीता देवी ने उसके घर में चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह अपने परिवार सहित 21अप्रैल 2023 को गोरखपुर शादी में गए थे। 23.05.2023 को जब वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए है और घर का सारा घरेलू सामान चोरी हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी सुनील और राहुल पर चोरी का शक जाहिर किया था। 







    पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से घरेलू सामान जैसे गैस सिलिंडर, परात आदि बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |