स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार अस्पताल से चोरी हुआ सामान खरीदने का आरोपी गिरफ्तार |

 Hisar hindi news Accused buying stolen goods Hisar hospital arrested


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

       थाना सिविल लाइन पुलिस ने निर्माणधीन हॉस्पिटल से पाइप चोरी के मामले में एक ओर आरोपी वार्ड नंबर 1 बरवाला निवासी बलवान को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा संख्या 18.02.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 








      मुख्य सिपाही विनय कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन हिसार में मॉडल टाउन हिसार निवासी दीपक बंसल ने सेक्टर 16/17 बायपास पर निर्माणधीन हॉस्पिटल से पाइप चोरी के बारे में शिकायत दी थी। उसने बताया कि सेक्टर 16/17 हिसार बायपास के पास हमारा हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री खुले में रखी है जिसमे से 15/16 फरवरी की रात में कोई अंजान व्यक्ति लोहे के पाइप चोरी करके ले गया। 17/18 की रात में दोबारा फिर से लोहे की पाइप चोरी हो गए। जो कि लगभग 150 पाइप की चोरी हुई हैं। 








       पुलिस ने दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी चिंदड़, फतेहाबाद निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया। जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चोरी शुदा सामान बेच दिया है। आरोपी बलवान ने निर्माणधीन अस्पताल से चुराया गया सामान खरीदा था। पुलिस ने आरोपी से 24 हजार 500 रुपए बरामद किए है। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |