स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध बंदूक बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार |

Hisar news Hindi Hisar special staff team recovered illegal gun arrested two youths


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

       स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने सेक्टर 1/4   हिसार टी प्वाइंट से एक युवक को अवैध बंदूक सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्तौल हिसार के ही एक युवक से खरीदी थी। पुलिस ने आरोपित युवक की निशानदेही पर अवैध पिस्तौल सप्लाई करने वाले युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ कर उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 






     एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सेक्टर 1/4, हिसार मौजूद थी कि उसी समय सेक्टर की तरफ से एक युवक सफेद रंग के कपड़े में कुछ लपेटे हुए आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महावीर कॉलोनी हिसार निवासी शुभम बताया। पुलिस ने नियमनुसार सफेद कपड़े को खोल कर देखा तो उसमें .315 बोर बंदूक बरामद हुई। बरामद बंदूक के लाइसेंस बारे पूछताछ करने पर वह कोई जवाब नही दे सका। बरामद अवैध बंदूक को पुलिस ने कब्जे में लेकर शुभम के खिलाफ थाना एचटीएम में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज  कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 










     पुलिस द्वारा आरोपी शुभम से बरामद अवैध बंदूक के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल अपने दोस्त सूर्य नगर निवासी सुखजीत उर्फ बिंटु से लिया था। शुभम की निशानदेयी पर सुखजीत उर्फ बिंटु को उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुखजीत उर्फ बिंटु ने बयाया कि वह यह अवैध बंदूक उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी शुभम और सुखजीत उर्फ बिंटु पर पहले भी लड़ाई झगड़े और आर्म्स एक्ट के अभियोग अंकित है। जो अभी जमानत पर रिहा है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |