तलवंडी राणा के स्कूल की रसोई से गैस सिलिंडर चोरी के आरोपी गिरफ्तार |
Hisar news Accused arrested stealing gas cylinder Talwandi Rana school
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
थाना सदर पुलिस ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गांव तलवंडी राणा की रसोई से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों तलवंडी राणा निवासी अभय उर्फ लंबू और सोमबीर उर्फ कालिया को थाना सदर हिसार आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 397 दिनाक 29.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई प्रदीप में बताया कि दोनो आरोपी नशे के आदि है। नशे की पूर्ति के लिए इन्होंने अपने घर का सिलिंडर बेच दिया और घरवालों के डर के कारण राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गांव तलवंडी राणा की रसोई से गैस सिलिंडर चूरा, उसे घर पर रख दिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा सिलिंडर बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गांव तलवंडी राणा के मुख्याध्यापक की शिकायत पर थाना सदर हिसार में उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks