हिसार जिले की क्राइम खबरें | crime news Hisar Haryana
crime news Hisar Haryana
जुआरियों को काबू कर सट्टे में प्रयोग 16740 रुपए किए बरामद
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
थाना आजाद नगर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 युवकों को काबू कर जुआ में प्रयोग 16740 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए है। साइकिल रिपेयर की दुकान से टायर, ट्यूब चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में सोने की चैन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
जुआ खेलते हुए 7 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 16740 रुपए बरामद किए, साइकिल रिपेयर की दुकान से टायर, ट्यूब चोरी के मामले में तीन आरोपी व एक अन्य मामले में सोने की चैन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव चौधरीवास बस स्टैंड से जुआ खेलते हुए गोरछि निवासी सतबीर, गावड़ निवासी नरेश, चौधरीवास निवासी वेदप्रकाश, परमानंद, राजा, पृथ्वी और महावीर को काबू कर जुआ में प्रयोग 16740 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार ने जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।
बालशमंद चौकी पुलिस ने साइकिल रिपेयर की दुकान से टायर और ट्यूब चोरी के मामले में तीन आरोपियों गांव बालशमंद निवासी रहीस खान, अमित उर्फ डूडी और सचिन को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 380/457 के तहत अंकित अभियोग संख्या 434 दिनाक 07.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही कुलदीप ने बताया कि पुलिस चौकी में बालशमंद निवासी खेम चंद ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव बालशमंद स्थित उसकी साइकिल रिपेयर की दुकान से टायर और ट्यूब चोरी किए है। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 30 टायर और 30 ट्यूब बरामद की है। आरोपी शराब का नशा करते है। नशे की पूर्ति के लिए इन्होंने टायर और ट्यूब बेचने के इरादे से चुराए थे। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
हिसार सीआईए पुलिस टीम ने भामा शाह नगर स्थित किरयाना दुकान संचालक से सोने की चैन छिनने के मामले में एक आरोपी धिकतानिया, सिरसा निवासी धनपत को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379A/454/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 274 दिनाक 19.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना शहर हिसार में भामा शाह नगर हिसार निवासी अर्जुन ने शिकायत दी कि 19.04.2023 की सुबह को दो मोटरसाइकिल सवार लड़के मेरी किरयाना की दुकान पर आए और एक लड़के ने चॉकलेट लेने के बहाने से उसकी सोने की चैन छीन कर भाग गए। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी धनपत हिसार में 6, राजस्थान में 3 और भिवानी में भी 3 छीनाझपटी और चोरी की वारदातो में शामिल रहा है । आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks