उचाना क्षेत्र में मुआवजा राशी वितरण घोटाले में कानूनगो तीन दिन के रिमांड पर, पटवारी की रिमांड अवधि भी बढ़ी |
Jind news Today Kanungo on remand for three days in compensation amount distribution scam in Uchana area
■ रिमांड पर चल रहे पटवारी की रिमांड अवधि 3 दिन और बढ़ी
तहलका न्यूज जींद :
उचाना में फसल खराबा मुआवजा राशी वितरण में गड़बड़ झाले में पटवारी के बाद उचाना थाना पुलिस हलका कानूनगो को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर चले रहे पटवारी की रिमांड अवधि को भी अदालत ने तीन दिन और बढ़ा दिया है। रिमाड के दौरान दोनों से गड़बड़झाले के बारे मे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
जुलाना के नायब तहसीलदार ने गत चार अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पास उचाना का अतिरिक्त कार्यभार है। उचाना मे पिछला फसल खराबा का मुआवजा वितरण किया जा रहा है। अनियमितता की सूचना मिलने पर जांच की तो सामने आया कि मुआवजा वितरण सूची पर राजस्व विभाग के पटवारी सन्नी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। इसके इलावा सन्नी पटवारी ने अलग-अलग लोगों की मुआवजा राशि को एक व्यक्ति के बैंक खाते में डाला हुआ है। जो कानूनन तौर पर गलत है। मुआवजा वितरण में भारी गोलमाल की संभावना है। फर्जीवाडे का अजाम देकर सरकारी रुपये का गबन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks