पिता को मारा था थप्पड़, बदला लेने को दुकानदार का मर्डर | सुनारिया जेल में हुई थी दोस्ती |
Rohtak news Father was slapped, shopkeeper murdered to take revenge
गांव बलियाना के जगबीर हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस
तहलका न्यूज रोहतक / ललीत
गांव बलियाना में सोमवार को हुई दुकानदार जगबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल उर्फ चेता निवासी सुनारिया और सचिन उर्फ सागर निवासी बलियाना शामिल हैं। एक अन्य आरोपी नाबालिग सुमित की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दुकानदार ने आरोपियों में सुमित के पिता को कुछ समय पहले थप्पड़ मारा था। इस बात को लेकर है कि जगबीर ब्याज पर रुपये देने का वह रंजिश पाले हुए था। इसके साथ काम करता था और उन्हें जातिसूचक ही गिफ्तार किए गए युवकों ने बताया अपशब्द बोलता था। जातिसूचक शब्दों से वे काफी आहत रहते थे।
हत्या के बाद इस मामले में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गार्ग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने उप पुलिस अधीक्षक सांपला यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम में एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन और आईएमटी थाना प्रभारी उपनि हवा कौर व उनके स्टाफ को शामिल किया गया। टॉम के सामने सचिन का नाम पहले ही आ चुका था। टीम ने तुरंत कार्रवाई 1 करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। बुधवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
सचिन की दोस्ती जेल में लड़कों के साथ हुई..
सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपित सचिन की दोस्ती जेल में सुनारिया गांव के लड़को से हुई और बाहर आने के बाद सचिन व सुनारिया गांव के लड़के आपस में आते-जाते थे। उसी दौरान राहुल की दोस्ती सचिन के साथ हुई। मृतक जगवीर का आरोपितों के साथ झगड़ा हुआ था। इस बात की रंजिश रखते हुए आरोपितों ने जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवकले के भी आदि हैं और वे जब भी नशा करते थे तो रजिल के जगबीर के बारे में चलती थी। राहुल पर पहले झगड़ा के मामला भी है और सचिन पर 307 की एफआईआर भी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks