स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस को शक डॉक्टर के घर और चिड़ौद गांव में चोरी की घटनाओं को एक ही गिरोह ने दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस |

 Hisar news Today Police suspect same gang carried out incidents of theft in doctor house and Chiraud village


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

 पारदी गैंग द्वारा सेक्टर 16-17 में रहने वाले और जिंदल अस्पताल में काम करने वाले आर्थो सर्जन डा. सिद्धार्थ की कोठी में घुसकर पांच तौला सेना और एक लाख की नकदी चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सीआइए टीमों ने डाक्टर के घर के अंदर की व आसपास की सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपितों की पहचान के प्रयास कर रही है। वहीं चिड़ौद गांव में हुई चोरी के मामले में भी आजाद नगर थाना पुलिस से संपर्क साधकर सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपितों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पुलिस दोनों जगह हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। 






पुलिस को शक है जिन चोरों ने ही चिड़ौद गांव में चोरी की थी, उन्हीं चोरों ने सेक्टर 16-17 में डाक्टर के घर में चोरी की वारदत को अंजाम दिया है। आरोपितों की पहचान के बाद पुलिस टीमों को मध्यप्रदेश और दिल्ली में पारदी गैंग के संभावित ठिकानों पर भी भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सेक्टर 16-17 में चोरों ने जिंदल अस्पताल में आर्थो सर्जन डा. सिद्धार्थ के बंगले में घुसकर करीब एक घंटे तक मकान को खंगाला था। इस दौरान चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी। 








सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच चौर करीब एक घंटे तक मकान के सभी कमरों को खंगालते हुए दिखाई दिए। दो चौर बाहर रेकी कर रहे थे। रात 1:38 बजे चौर घर में दाखिल हुए और करीब एक घंटे तक मकान को खंगालकर 2: 40 बजे घर से बाहर निकल गए। स्वजनों ने शक जताया है कि चोरों की संख्या छह से ज्याद हो सकती है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना से प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर 457, 1380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। डा. सिद्धार्थ करीब डेढ़ साल पहले ही सेक्टर 16-17 में शिफ्ट हुए थे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |