मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार चढ़े पुलिस के हत्थे !
Hisar news Today Bike rider ran away after snatching mobile, police arrested
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
ओएलएक्स पर मोबाइल का विज्ञापन देखकर दो युवकों ने मोबाइल छीनने की योजना बना ली। इन युवकों ने मोबाइल बेचने वाले युवक को फोन कर डाबड़ा चौक पर बुला लिया। उससे मोबाइल छीनकर फरार भी हुए, लेकिन टाउन पार्क के पास किसी राहगीर ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पीड़ित सेक्टर 14 के रहने वाले आदित्य की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आदित्य ने बताया कि वह बीए में पढ़ता है। उसने एक मोबाइल फोन चार महीने पहले खरीदा था। उसने यह मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर एड डाली थी, जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर दिया था। उसके मोबाइल पर 23 मई को दोपहर करीब एक बजकर 11 मिनट पर एक काल आई। काल करने वाले ने अपना नाम सिरसाना का समित बताया। सुमित ने कहा कि वह मोबाइल फोन खरीदना चाहता है। सुमित ने डाबड़ा चौक पर आदित्य को बुला लिया। वहां पर दो युवक एक लिया है।
मोवाइल देखते ही छीनकर भागे वाइक सवार दो युवक राहगीर ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मोटरसाइकिल पर आदित्य के पास आए । बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कहा वह सुमित है और आदित्य को मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहा। आदित्य ने जैसे ही अपना मोबाइल फोन पेंट की जेब से बाहर निकाला, सुमित ने आदित्य से मोबाइल छीन लिया और चालक ने मोटरसाइकिल बस अड्डा की तरफ भगा ली।
आदित्य ने शोर मचाया कि उसका मोबाइल छीनकर ले गए। उसने किसी राहगीर से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर उनका पीछा किया। इतनी देर में एक राहगीर ने सुमित व एक अन्य को टाउन पार्क के पास पकड़ लिया और वहां खड़ी पीसीआर के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks