ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूल वैन चालक की मौत
Hisar news Today School ven driver killed in tractor collision
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
बगला रोड पर ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर की एक लाइट खराब थी, जिस कारण मोटरसाइकिल चालक भी सामने से आ रहे ट्रैक्टर का अंदाजा नहीं लग पाया। ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार न्यौली खुर्द के रहने वाले राजेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। मामले में सदर थाना पुलिस ने राजेंद्र के भाई रामफल के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
न्यौली खुर्द के रहने वाले रामफल ने बताया कि वह सिंगला अस्पताल में नौकरी करता है। उसका छोटा भाई राजेंद्र प्राइवेट स्कूल की वैन चलाता था। 22 मई की शाम को राजेंद्र स्कूल की वैन को ठीक करवाने के लिए अपने मोटर साइकिल पर आटो मार्केट में गया था। वह भी अस्पताल से ड्यूटी पूरी कर भाई के पास आटो मार्केट में आ गया था। वहाँ से वह और उसका भाई राजेंद्र अपने अपनी मोटरसाइकिल लेकर गाँव के लिए निकले थे।
शिकायत के अनुसार जब बगला गए हुए थे। बगला रोड़ पर एल-1 के पास पहुंचे तो उसका भाई उससे करीब 30 मीटर आगे चल रहा था। बगला की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक अपनी तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था। उसके समने को एक ही लाइट जल रही थी। ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर से राजेंद्र की मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी, जिसके कारण राजेंद्र मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मोटरसाइकिल भी टूट गया।
रामफल ने बताया कि उसने ट्रैक्टर को देखा तो उसका आध ट्रैक्टर को देखा नंबर ही दिखाई दे रहा था। उसने अपने भाई को संभाला तो ट्रैक्टर चालक मौके से अपने ट्रैक्टर ट्राली सहित फरार हो गया। डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। डायल 132 की टीम ने राजेंद्र को अस्पताल पहुंचा दिया। वहां राजेंद्र को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks