Haryana news hindi today : प्रदेश भर में भयंकर तूफान ने जमकर मचाई तबाही, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिन से ब्लैक आउट शहरी क्षेत्रों में देर से हुई बिजली बहाल |
Tehalka News : Haryana news hindi today Fierce storm wreaked havoc across state, blackout in rural areas for 2 days, electricity restored late in urban areas
तेज आंधी से गिरे सैकड़ों खंभे और दर्जनों ट्रांसफार्मर गिरे रातभर रहा ब्लैकआउट
भूना में 17 घंटों तक बिजली सप्लाई ठप्प, भीषण गर्मी से मची त्राहि-त्राहि
फतेहाबाद (तहलका न्यूज)।
फतेहाबाद जिले भर में आधी रात को आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई। अंधड़ के साथ बारिश भी हुई। रात भर से अधिकतर क्षेत्रों में बिजली गुल रही। काफी जगह बिजली के पोल व पेड़ गिरने की खबरें सामने आ रही हैं। फतेहाबाद शहर में भी रात साढ़े 12 बजे से बाधित हुई बिजली व्यवस्था सुबह 6 बजे बहाल हुई तो वहीं अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली समस्या बनी हुई है। फतेहाबाद से भट्ट रोड पर भी पेड़ गिर गए। कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरे तो खम्भे भी गिर गए। फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर डंपिंग साइट पर भयंकर आग भड़क गई तो वहीं ढाणी गोपाल में एक मकान की कच्ची छत उड़ गई। गांव के पंचायत घर में लगे पेड़ पौधे उखड़ गए, यहीं पर एक व्यक्ति का खोखा उड़कर 20 फीट दूर तक जा गिरा।
latest haryana news in hindi : दुष्यंत चौटाला को लेकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बड़ा ब्यान
भूना ढाणी गोपाल के खेतों में गिरा हुआ बिजली ट्रांसफार्मर
भूना (तहलका न्यूज)।
बुधवार की देर रात को भूना एरिया में आई आंधी और बारिश के कारण शहर व ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में लगातार करीब 17 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। ग्रामीण एरिया ही नहीं बल्कि शहर के अनेक इलाकों में भी रातभर ब्लैक आउट की स्थिति रही। हालांकि सुबह बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकतर ग्रामीण एरिया में करीब सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। लेकिन भूना शहर में दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं अंधड़ के कारण उकलाना, रतिया, नाढोड़ी, नहला व गोरखपुर रोड की सड़कों पर पेड़ गिर गए। जिससे कि रात को यातायात अवरुद्ध हुआ। आंधी को वजह से 39 खंभे व 5 बिजली के ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गिरे। इनमें ढाणी गोपाल, खासा पठाना, ढाणी डूल्ट व इल्ट तथा भूना एरिया में 19 खंभे व 3 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरे और 20 से ज्यादा पेड़ तेज अंधड़ की वजह से उखड़ गए। नाढोड़ी एरिया में 9 खंभे व 1 ट्रांसफार्मर तथा 15 पेड़ आंधी-तूफान की चपेट में आने से जमीन पर गिर पड़े। वही लहरिया, दिगोह, सिंथला, धौलू में 11 खंभे व 1 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर पड़े। जिसके कारण निगम को भारी नुकसान हुआ है दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के शिकायत केंद्र पर बुधवार रात से लेकर वीरवार दोपहर एक बजे तक करीब 350 शिकायतें आ गई। जिसमें से अधिकतर तारें टूटने, फ्यूज उड़ने की रही।
इसी प्रकार फतेहाबाद रोड पर तेज अंधड़ के कारण सड़क के किनारे रखा हुआ लोहे का खोखा 50 फुट दूर सड़क के बीचों-बीच जा गिरा। परंतु सिरसा - चंडीगढ़ रोड पर कोई वाहन मौके पर नहीं होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता सूरजमल सिंहमार व लक्ष्मण शर्मा ने अपने-अपने एरिया में खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने के भारत बिजली सुचारू रूप से चलाने के प्रयास रात्रि से ही शुरू कर दिए थे। इसलिए गांवों में आंधी के बाद विद्युत सप्लाई बहाल हो गई है। मगर शहर की सप्लाई को लेकर फाल्ट निकाले जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks