स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

PM kusum yojana haryana : बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर अनुदान हेतु किसान 30 मई तक कर सकते हैं सौर ऊर्जा पंप का चयन

 PM kusum yojana haryana 




 प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ( pm kusum yojana haryana ) द्वारा वर्ष 2019 से 2021 तक के मौजूदा 3 एचपी से 10 एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर ( pm kusum yojana haryana  )  75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए 30 मई तक pmkusum.hareda.gov.in   पोर्टल या अपने किसी नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से सोलर पंप के प्रकार/टाइप व क्षमता का चयन कर सकते हैं।


यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को पीएम-कुसुम योजना के तहत सिंचाई कार्य के लिए यह अनूठी पहल की गई है। पानी और बिजली की बचत करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पारंपरिक ट्यूबवैलों की जगह सोलर पंप सेट और सिंचाई के पुराने पैटर्न की जगह माइक्रो इरीगेशन पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम योजना का लाभ लेने के वही किसान योग्य होगा, जिसने वर्ष 2019 से 2021 तक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 1 एचपी से 10 एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम लगवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। आवेदक की मौजूदा एप्लीकेशन आईडी ही यूजर आईडी होगी जो बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन का आवेदन करते समय प्राप्त हुई थी। आवेदन करते समय किसान द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर पर ही ओटीपी से चयन कर सकेंगे। किसानों को अभी अपना लाभार्थी हिस्सा जमा नहीं करवाना है, लाभार्थी हिस्सा केन्द्र सरकार द्वारा तय करने उपरान्त किसानों को सूचित कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल hareda.gov.in अथवा दूरभाष नंबर 01662-226384 या किसी भी कार्य दिवस को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हिसार के कार्यालय में संपर्क स्थापित किया जा सकता है।




More News 

रिटायर्ड कर्नल को बेटे व पुत्रवधू ने बनाया बंधक, प्रशासन ने करवाया मुक्त | |


गैंगस्टर नेक्सस तोड़ने में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी

हरियाणा में लाखों की अफीम सहित तीन गिरफ्तार |

इग्नू में 2023-24 दाखिला प्रक्रिया शुरू


प्रदेश भर में भयंकर तूफान ने जमकर मचाई तबाही, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिन से ब्लैक आउट शहरी क्षेत्रों में देर से हुई बिजली बहाल


118 स्कूलों की 1068 बसों की जांच, 17 के चालान, 12 जोन में बांटा हिसार जिले को |


OP चौटाला के ब्यान पर दुष्यंत चौटाला का पलटवार |



हिसार होटल में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या |


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |