स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से दो सड़कों का होगा नवीनीकरण, बढ़ेगी चौड़ाई !

 Haryana Hisar news Two roads will be renovated in Hansi area at a cost of about Rs 100 crore, width will increase


मुख्यमंत्री ने हांसी हल्के को दी एक और मनोहर सौगात, हांसी से जिला की सीमा तक तोशाम रोड़ के निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी



हांसी से जिला की सीमा तक 60 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा तोशाम रोड: विधायक विनोद भयाना


तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़ 


विधायक विनोद भयाना ने बताया कि हांसी से जिला की सीमा तक तोशाम रोड को फोरलेन बनाया जाएगा । विनोद भयाना ने वीरवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विगत 30 मार्च को इस रोड़ के निर्माण को लेकर प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। हांसी तोशाम चुंगी से जिला की सीमा तक इस सड़क की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर पड़ती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सड़क 7 मीटर चौड़ाई की है। अब इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जाएगी। यह सड़क फोरलेन बनेगी। इस सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग 60 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च आएगी।






    विधायक विनोद भयाना ने हांसी से कुंवारी सड़क तथा हांसी से हिसार जिला की सीमा तक तोशाम रोड को फोरलेन बनवाने की स्वीकृति प्रदान करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि से पहले पूर्ण करवाने के उद्देश्य को लेकर जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। क्षेत्र के लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे। अब उनकी इस मांग को सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र करवा कर पूरा करने का काम किया जाएगा । उन्होंने कहा कि तोशाम रोड  फोरलेन बनने से न केवल हांसी  बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी।









  भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल ने बताया कि हांसी तोशाम चुंगी से हिसार जिला की सीमा तक तोशाम रोड फोरलेन बनाने की जिम्मेवारी भवन एवं सड़क निर्माण विभाग को सौंपी गई है।  जल्द ही रोड के निर्माण को लेकर कागजी कार्यवाही शुरू की जाएगी। जैसे ही यह कार्यवाही पूर्ण होती है उसके तुरंत बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से कई जिलों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।






राज्य सरकार ने हांसी- उमरा- सुल्तानपुर - कुंवारी गांव तक  सड़क के निर्माण को प्रदान की प्रशासनिक मंजूरी: विनोद भयाना


सड़क के निर्माण पर 38 करोड़ 74 लाख रुपए की धनराशि होगी खर्च , सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी




विधायक विनोद भयाना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हांसी से कुंवारी गांव तक लगभग 20 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़क हांसी से उमरा -सुल्तानपुर होती हुई कुंवारी गांव तक जाएगी। इसके निर्माण पर 38 करोड़ 74 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी।

     




विनोद भयाना ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उमरा- सुल्तानपुर तथा कुंवारी गांव सहित आसपास के कई गांव के लोग इस सड़क के निर्माण को लेकर काफी दिनों से मांग कर रहे थे। इस सड़क के बनने से कई गांव के लोगों का यातायात आवागमन सहज एवं सुरक्षित बनेगा क्योंकि यह सड़क काफी दिनों से टूटी हुई थी और इसमें गड्ढे बन गए थे जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं घटने की आशंका बनी रहती थी। अब सरकार की ओर से सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है जल्द ही टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूर्ण करवा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण भवन एवं सड़क निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा । विभाग द्वारा सड़क का निर्माण करने के बाद 5 वर्ष तक इसके रखरखाव की भी जिम्मेवारी होगी।






      गौरतलब है कि विधायक विनोद भयाना ने इस सड़क के निर्माण को लेकर विधानसभा सत्र में भी मुद्दा उठाया था। फिलहाल यह सड़क साढ़े 5 मीटर चौड़ाई की है। सड़क के नवनिर्माण में चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर करवाई जाएगी ताकि वाहन सहजता से गुजर सके ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |