हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह पहुंचे हड़प्पा सभ्यता के गांव राखी गढ़ी । नारनौंद और आदमपुर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर पहुंचे थे हिसार ।
Haryana Election Commissioner Dhanpat Singh reached Rakhi Garhi village of Harappan civilization
Which was the largest site of Indus civilization?
हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने पुरातात्विक साइट पर चल रहे खुदाई कार्य का किया निरीक्षण
तहलका न्यूज, नारनौंद / सुनील कोहाड़
हरियाणा प्रदेश के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने वीरवार को ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी गांव का दौरा कर यहां पुरातात्विक साइट पर चल रहे खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम विकास यादव तथा पुरातत्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Which is the largest and smallest site of Indus Valley Civilization?
राज्य चुनाव आयुक्त ने इस दौरान कहा कि राखीगढ़ी हड़प्पा कालीन सभ्यता का बहुत बड़ा स्थल है। यहां खुदाई के दौरान अनेक ऐसी वस्तुएं पाई गई हैं जो पुष्टि करती है कि यह सभ्यता बहुत पुरानी और विकसित सभ्यता थी। राज्य सरकार द्वारा राखीगढ़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल टीला नंबर 1 तथा टीला नंबर 3 पर साइट की खुदाई का कार्य निरंतर जारी है । उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और निश्चित रूप से यह गांव एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने सरकार द्वारा इस गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए हो रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
Which is the largest Indus Valley site in India?
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने पुरातात्विक साइट का अवलोकन करने के दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत की। इसके बाद वे एसडीएम विकास यादव तथा अन्य अधिकारियों के साथ नारनौंद के लिए निकले। यहां उन्होंने निकट भविष्य में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नगर पालिका चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूर्ण करें ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks