स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीलिंग प्लान के तहत हांसी पुलिस ने 32 नाके लगाकर 133 वाहनों के किए चालान, SP ने नारनौंद थाने का किया औचक निरीक्षण।‌

Haryana Hisar news Under the sealing plan, Hansi police challaned 133 vehicles by setting up 32 nakas

    

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


  नशे के खिलाफ कई कालोनियों में चलाया सर्च ऑपरेशन सर्च अभियान के तहत सीआईए की टीम ने भाटोल रंगड़ान से 45 ग्राम सुल्फा ,23 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं एक उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार । जिला भर में की गई सीलिंग प्लान के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मण्डल हिसार श्रीकांत जाधव  के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हांसी मक़सूद अहमद ने खुद जा कर पूरे जिले में लगे सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी को चैक करके पूरे जिले को सील किया है ।






पुलिस अधीक्षक ने खुद खेड़ी चौपटा नाका , मिर्चपुर नाका , राजथल नाका थाना नारनौंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की साफ सफाई बारे विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। प्रबन्धक अफसर थाना को निर्देश दिए कि कोई  फरियादी थाने में आता हैं तो उसकी अच्छी तरह सुनवाई करके सन्तुष्ट करने का काम करे। 






 उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर व उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव व उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार  ने अपने अपने इलाके में खुद नाको पर जाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गाँव पूठी, उगालन, भाटोल, बास में डॉग स्क्वायड की टीम लेकर नशे के खिलाफ गहन सर्च अभियान चलाया। ताकि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। जिला हांसी को पुलिस अधीक्षक मक़सूद अहमद ने नाको पर जा कर खुद चैक किये व तैनाती कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।







 पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले के नाको पर चेकिंग  की ओर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन के बीच में पुलिस की मौजूदगी इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। आम जनता पुलिस को सड़कों पर देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम सीलिंग प्लान के से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि हम आप लोगों के लिए खड़े  हैं तथा सीलिंग प्लान से  क्राइम व क्रिमसनल को चेक करने का बहुत ही प्रभावी तरीका है ।








चैकिंग के दौरान 133  वाहनों के चालान किये गए जिसमे 

बिना हेलमेट के 20  चालान  ट्रीपल राइडिंग 3 चालान 

,बिना ड्राविंग लाइसेश 3  , बिना रजिस्ट्रेशन कॉपी के 2 ,

बिना कागज इम्पाउंड 13   ,बिना सीट बेल्ट 6  ,नो पार्किंग 2 ,

 चालान , व अन्य यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के 84 वाहनों के  चालान किये गए है  ।

व सिसाय पुल चौकी ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है ।व एक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

वाहन चोरी निरोधक दस्ते की टीम ने एक चोरी सुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है ।






चैकिंग  के  दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल का पटाखे बजाने पर  का चालान किया है  ।


 पूरे जिला भर में 32 नाके  लगाकर पूरे जिले को सीलिंग  प्लान के तहत सील किया गया  हैं

 हांसी  पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से हांसी  में  आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता देखने को  मिली है  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |