जींद में बीती रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, JE की हत्या कर भागने की फिराक में थे बदमाश।
Haryana Jind news Encounter between miscreants and police in Jind, miscreants were trying to escape after killing JE.
भंभेवा गांव के पास होटल में जेई की गोली मारकर कर दी थी हत्या
तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़
वीरवार देर रात जींद पुलिस और बदमाशों के बीच बीड़ में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पांव में गोली लग गई तो पुलिस ने दो बदमाशों को काबू कर लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता ( जेई ) की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उसके बाद कनिष्ठ अभियंता राहुल के साथ मारपीट कर उसे गोली मार कर हत्या कर दी थी।
भंभेवा गांव के पास एक होटल पर बुधवार रात को चाय पीने आए कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर रंजिशन 6-7 युवकों ने पहले ईंटों से हमला कर दिया फिर इसके बाद घसीटते हुए ढाबे से बाहर ले आए और उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चला रही थी कि जींद शहर में बदमाश दिखाई दिए तो पुलिस ने उनका पीछा किया। बड़ा बीड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किया तो एक बदमाश के पांव में गोली लग गई और पुलिस ने दो बदमाशों को काबू कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में सोनीपत के गांव निजामपुर का रहने वाला साहिल घायल हो गया।
भंभेवा गांव निवासी रवि ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उनके ताऊ के बेटे अशोक ने पिल्लूखेड़ा रोड पर रॉयल ढाबा खोला हुआ है। उनके 26 वर्षीय छोटे भाई राहुल निवासी भंभेवा जिला परिषद सोनीपत में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार रात को ढाबे पर चाय पीने के लिए आए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे उसके पास ढाबा संचालक अशोक के साथी साहब सिंह ने फोन पर सूचना दी कि राहुल को कुछ लोग मार रहे हैं और उन्हें गोली मार दी है। इस पर वह तुरंत ढाबे पर पहुंचे तो देखा कि राहुल गंभीर हालत में है और खून बह रहा है। बाद में पता चला कि जींद के लुदाना निवासी साहिल, आशीष और सोनीपत के निजामपुर गांव निवासी साहिल और कई अन्य युवक हथियारों सहित ढाबे पर आए थे। उन्होंने रंजिशन राहुल पर ईंटों से हमला कर उसे घसीटते हुए ढाबे से बाहर ले गए। जहां पर एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से अशोक लहूलुहान हो गया। गोली लगने से अशोक को गंभीर हालत में जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को सूचना मिली कि दो हमलावर जींद में पुराना हांसी रोड़ पर बीड़ बड़ा वन के पास हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपने बचाव में बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से सोनीपत के निजामपुर का साहिल नामक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने साहिल और उसके साथी लुदाना गांव के आशीष दोनों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि होटल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर 3 लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर। पुलिस ने सबका रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks