स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

झगड़े में पति को बचाने आई महिला की पीट पीट कर हत्या !

 india News A woman who came to save her husband in a fight was beaten to death


तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला


जींद जिले के दरियावाला गांव में शराब के नशे में दो लोगों में झगड़ा हो गया। एक महिला अपने पति के बचाव के लिए घर से बाहर आई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी से पीट पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। 






बिहार के रहने वाले दो लोगों में हुए झगड़े में महिला की मौत 

दरियावाला गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में  ( bihar news ) बिहार के जिला नालंदा ( district in Bihar ) के गांव गौरी निवासी सुधांत मांझी ( Sushant Manjhi ) परिवार समेत गांव दरिया वाला भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य करता था और उसके पास की झुग्गी में रहने वाले पटना ( Patna Bihar ) के गांव मजदूर गांव मकसूदपुर निवासी उदय मांझी ( Uday Manjhi ) के साथ शराब पीकर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उदय ने सुशांत को पीटना शुरू कर दिया। झगड़े को शांत करने के लिए सुशांत की पत्नी चिंता मांझी घर से बाहर आई तो उदय मांझी ने चिंता मांझी घर हमला कर दिया और  लाठी से पीट-पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल जनता को उपचार के लिए जींद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई ( Rohtak PGI ) रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान बीती रात उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 










शराब को लेकर हुआ झगड़ा 

सुशांत मांझी और उसकी पत्नी चिंता अपने 5 बच्चों को लेकर करीब 6 महीने पहले ही दरिया वाला गांव में ईट भट्टे पर काम करने के लिए आए थे। 22 मार्च को ठेकेदार ने सभी मजदूरों को खर्चा पानी के लिए पैसे दिए थे। सभी मजदूर अपने अपने घर का सामान लाने के लिए जींद शहर गए और सामान लेकर अपने अपने झुग्गियों में लौट आए। देर रात उदय और सुशांत में शराब को लेकर झगड़ा हो गया। 











Jind Sadar police station 

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ईट भट्ठा पर शराब को लेकर दो मजदूरों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक मजदूर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसके उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्दी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |