डेरा प्रमुख राम रहीम ने चिट्ठी में खोला राज, राजनितिक पार्टियों में मची खलबली ! डेरा समर्थको में खुशी !
Dera Sacha Sauda chief sant Gurmeet Ram Rahim Singh insan
डेरे की राजनीतिक विंग भंग, राम रहीम बोला: संगत ने बनाई थी और संगत ने ही भंग की
तहलका न्यूज, सिरसा
डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राजनीतिक विंग इतनी पावरफुल हो चुकी थी कि हरियाणा पंजाब राजस्थान सहित आसपास के प्रदेशों में किसी भी पार्टी को सत्ता पर काबिज करने और उतारने का माद्दा रखती थी। जिसका खामियाजना डेरा प्रेमियों के साथ साथ डेरा प्रमुख को कई मुद्दों पर विरोध का सामना करना पड़ा है।
राम रहीम का जेल से आया पत्र
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान है रोहतक सुनारिया जेल से एक बार फिर पत्र भेजकर संगत को गुरु मंत्र दिवस पर संदेश देने का काम किया है। उन्होंने अपने पत्र में डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्ध राजनीतिक को भंग करने की पुष्टि भी की है। साथ ही उन्होंने हरियाणा राजस्थान के साथ संगत द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को लेकर उत्साहित किया है।
राम रहीम ने गुरु की चिट्ठी से संगत को दिया बड़ा संदेश
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह इंसा ने गुरु मंत्र दिवस पर भेजे पत्र में कहां की साध संगत मानवता की भलाई के क्षेत्र में सैकड़ों कार्य कर रही है जो कि समाज में आज भी इंसानियत को जिंदा रखने का प्रमाण साबित करता है। हरियाणा राजस्थान की साथ संगत सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई रखने के प्रति जागरूक कर रहे हैं और जो इस अभियान में आहूत डाल रहे हैं वह प्रशंसा के पात्र हैं। इससे अन्य लोगों में काफी जागरूकता आएगी। उन्होंने साथ संगत को अपना पावन आशीर्वाद देते हुए फरमाया कि डेरे की राजनीतिक विंग को संगत ने ही बनाया था और अब संगत ने उसे भंग कर दिया है। संगत को एकजुट होकर एकता का परिचय देना होगा। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने कहा कि साध संगत मानवता भलाई के कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है हमें एकता के सूत्र में बनते हुए इन कार्यों को पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ाते रहना है। गुरु मंत्र दिवस पर आयोजित भंडारे पर हरियाणा पंजाब राजस्थान हिमाचल प्रदेश दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सहित देश के अनेक प्रदेशों से डेरा अनुयायियों ने शिरकत की। इस दौरान डेरा प्रमुख द्वारा भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया गया।
एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा
एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत 50 जरूरतमंदों को एक-एक माह का राशन और सेफ मुहिम के तहत नशा छोड़ने वाले युवाओं को 50 हेल्दी डाइट किटें दी गईं। आशियाना मुहिम के तहत शाहपुर बेगू की साध-संगत द्वारा एक जरूरतमंद विधवा महिला को बनाकर दिए गए मकान की चाबी उन्हें सौंपी।
इन प्रदेशों की राजनीति दशा दिशा तय करती थी डेरे की राजनीतिक विंग
डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक इस कदर पावरफुल हो चुकी थी कि हर चुनाव में उसका दखल आखिरी समय में सामने आ ही जाता था। है पहले यह राजनीतिक अंदर खाते काम करती थी लेकिन जब से देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से खुले तौर पर राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने लग गई थी। हरियाणा में भाजपा का कोई जनाधार नहीं था और किसी को कोई आस नहीं थी कि 2014 में भाजपा अपने खुद के दम पर सरकार भी बना लेगी। लेकिन डेरे की राजनीतिक द्वारा ऐन मौके पर भाजपा का समर्थन करने का ऐलान करने से पूरे प्रदेश का चुनावी गणित बिगड़ गया और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब हो गई। ऐसा ही हाल 2019 के चुनाव में भी देखने को मिला।
कहीं खुशी कहीं गम
डेरे की राजनीतिक विंग हरियाणा के साथ-साथ पंजाब राजस्थान हिमाचल प्रदेश दिल्ली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में गहरा प्रभाव डालती है। लेकिन राजनीतिक विंग के भंग करने से राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में खलबली मच गई है। क्योंकि उनका कोई जनाधार ना हो तो वह भी डेरे की बदौलत विधायक या सांसद चुने जाते थे। वहीं डेरे की राजनीतिक विंग भंग होने से भाजपा विरोधी पार्टियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्योंकि उन्हें लगने लगा है कि जनता के बीच में रहने का फायदा जरूर होगा। डेरे की राजनीतिक विंग के सक्रिय रहते हुए उनकी तमाम मेहनत पर पानी फिर जाता था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks