स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम चौबीसी के नजदीकी गांव में सड़क हादसे में एक की मौत !

 Haryana Rohtak news One killed in a road accident in a village near Meham Chaubisi


तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत


महम चौबीसी के नजदीकी गांव निंदाना के पास महम लाखन माजरा रोड़ पर एक केंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई।‌ इस हादसे में केंटर सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 








झज्जर जिले के रइया निवासी कैंटर चालक चालक रमेश ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े 11 बजे वह हिमाचल से चलकर वापस झज्जर आ रहे थे। उसके साथ कैंटर गाड़ी में तीन अन्य व्यक्ति भी सवार थे। निंदाना के पास ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक चालक ने अपने वाहन को उनकी तरफ मोड़ दिया और उनकी गाड़ी से टकरा गया।  इससे उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कैंटर में सवार उसके साथी झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुखबीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि झज्जर के दिल्ली गेट निवासी ईश्वर निवासी और मिलकपुर निवासी मेनपाल घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |