स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस चेकिंग के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व जानलेवा हमला करने के मामले में हांसी के दो युवक गिरफ्तार !

Two youths arrested for fighting and murderous attack during police checking


लड़ाई झगड़ा करके ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार  

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में शहर थाना के अंतर्गत आने वाले सिसाय पुल पुलिस चौकी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 










 

हांसी पुलिस की टीम नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रही थी कि  इतनी ही देर में दो युवक ऑटो लेकर आए। पुलिस ने ऑटो रुकवाने का इशारा किया। लेकिन युवकों ने ऑटो ना रोक कर ऊपर चढ़ाने की कोशिश करके जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उसके बाद लाठी-डंडों से हमला करके जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंद्रमोहन व गोपाल वासी सैनी मोहल्ला हांसी के रूप में हुई है। जिनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |