स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में युवक की ईंट मारकर व तेजधार हथियार घोंप कर हत्या !

 Haryana news village near in Jind, a young man was killed by hitting a brick and stabbing him with a sharp weapon.


तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला

जींद जिले के नजदीकी गांव संगतपुरा में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिलने से  गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मृतक युवक के शरीर पर डंडों से पिटाई के निशान हैं साथ ही तेज धार हथियार घोंपने के भी निशान मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव संगतपुरा निवासी 23 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। 













मिली जानकारी के मुताबिक गांव संगतपुरा निवासी सोनी सफेदी पुट्टी का कार्यकर्ता था और शुक्रवार को वह समय पर अपने घर आ गया था। उसके घर के प्लस नहीं शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक के भाई रोहताश ने बताया कि देर रात सोनी के पास फोन आया और वह घर से बाहर चला गया जिसके बाद वह घर दोबारा लौट कर नहीं आया। शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि सोनी का शव गांव के बाहर सड़क किनारे एक खाली प्लाट में पड़ा हुआ है उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो उसके शरीर पर 12 से वार किए गए थे। साथ ही लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई थी। इसके अलावा तेजधार हथियार से वार करने के निशान भी उसके शरीर पर मिले हैं। रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही वजीर, अजय,‌ रोहतास और विकास पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। 












इस संबंध में सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस की टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है परिजनों के बयान पर पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |