हिसार रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, शव की नहीं हुई शिनाख्त !
suicide case in Hisar railway station cycle stand
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया। जब रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर एक युवक बॉल पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की जेब से ना ही तो कोई सुसाइड नोट मिला है और ना ही कोई ऐसा कागजात मिला। जिससे मृतक की पहचान हो सके। मृतक के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
शनिवार की सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी हिसार रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड पर एक युवक ने पोल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की जेब से पुलिस को ना ही तो कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ और ना ही कोई कागजात मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है कि कहीं किसी ने युवक को मारकर तो यहां पर फंदे पर लटका दिया या मृतक ने खुद फंदा लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। पुलिस मृतक के शव की पहचान करने के लगातार प्रयास कर रही है। ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान हो सके इसके लिए खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कपड़ों व कद काठी से मृतक की पहचान की जा सके

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks