स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में हिसार जिले के युवक की मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी !

 Haryana Hisar news A young man from Hisar district died in a clash of two difficulties, got married 3 months ago


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करने वाला युवक जब अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था तो रास्ते में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के साथ भिड़ंत हो गई। जिसके कारण मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए जब हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर दूसरे मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। 









गांव धांसू निवासी सोनू ने बताया कि वो किसी काम से हिसार आया हुआ था और काम निपटाने के बाद ऑटो मार्केट में अपने दोस्त अनिल के पास आ गया। यहां से वह दोनों अनिल की बाइक पर सवार होकर अपने गांव धांसू के लिए चल दिए। ‌ मिर्जापुर गांव के स्टेडियम के पास धांसू की तरफ से तेज रफ्तार से बाइक सवार आता देख अनिल ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उनके मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण अनिल और वो सड़क पर गिर गए और अनिल के सिर में काफी चोटें लग गई। राहगीरों की मदद से अनिल को तुरंत ही हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में वो भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू के बयान पर गांव धांसू निवासी मोटरसाइकिल सवार सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 












मृतक अनिल के परिजनों ने बताया कि वह हिसार की ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता था। 3 महीने पहले ही उसकी शादी हांसी के नजदीकी गांव ढांणी पीरावाली हुई थी। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर अनेक सपने संजोए हुए थे। इस हादसे की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी और परिजनों को लगी तो उनके सारे सपने बिखर गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |